केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड भी अब फिल्म 'पद्मावती' के मेकर्स से खफा है। बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मीडिया के लिए रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'ये निराशाजनक है कि बोर्ड के फिल्म देखने और प्रमाण पत्र जारी करने से पहले मीडिया के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई और राष्ट्रीय चैनलों पर इसकी समीक्षा की जा रही है।'
बढ़ीं 'पद्मावती' की मुश्किलें, मेकर्स की इस हरकत से सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी खफा
प्रसून जोशी ने कहा, 'फिल्म 'पद्मावती' के मेकर्स एक तरफ सेंसर बोर्ड पर प्रमाणन प्रक्रिया में तेजी लाने का दबाव डाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस पूरी प्रक्रिया को ही कमतर आंककर एक अवसरवादी उदाहरण पेश कर रहे हैं।' It’s myopic to treat certification process haphazardly to suit convenience. On one hand,holding CBFC responsible & pressurizing to accelerate process & on other hand,attempt to subvert the very process,sets an opportunistic precedent: CBFC Chairman Prasoon Joshi to ANI #Padmavati
— ANI (@ANI) November 18, 2017
गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावती' को देखने से फिलहाल इंकार कर दिया। तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए बोर्ड ने फिल्म का एप्लिकेशन वापस भेज दिया है। प्रसून जोशी ने कहा, 'रिव्यू के लिए इसी हफ्ते फिल्म का आवेदन बोर्ड को मिला। मेकर्स ने खुद माना कि एप्लिकेशन अधूरा था।' जोशी ने कहा, 'फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक इसका डिसक्लेमर तक अंकित नहीं किया गया था। ऐसे में बोर्ड पर प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाना सरासर गलत है।'
पढ़ें: पद्मावती का 'असली वंशज' आया सामने, 'खिलजी' के बारे में सनसनीखेज खुलासा
पढ़ें: सिर्फ 'पद्मावती' ही नहीं, ये 4 फिल्में भी रही हैं रिलीज से पहले विवादों में