सेंसर बोर्ड की पिछले काफी समय से इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि वो वो हर फिल्म पर कैंची चला रहा है। अब सभी की ये शिकायत दूर होने जा रही है। एक ऐसी फिल्म को इजाजत दे दी है, जिसमें तीन लोग साथ में अंतरंग दिखेंगे।
थ्रीसम विषय पर बनी इश्क जुनुन को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
उदार होने के चौतरफा दबाव के बीच सेंसर बोर्ड ने पिछले हफ्ते भारत की पहली थ्रीसम इरॉटिक फिल्म इश्क जुनूनः द हीट इज ऑन की रिलीज को हरी झंडी दिखा दी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार दो महीने की खींचतान के बाद अंततः सेंसर ने निर्देशक संजय शर्मा की फिल्म को मामूली कट के साथ प्रदर्शन की इजाजत दी।
थ्रीसम विषय पर बनी इश्क जुनुन को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
फिल्म में एक युवती के साथ न केवल दो युवकों का प्रेम दिखाया गया है, बल्कि कहानी ऐसी है कि अंतरंग पलों में भी तीनों साथ नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार इश्क जुनून के दो महीने में सेंसर के लिए तीन प्रदर्शन हुए। तब जाकर बात बनी।
थ्रीसम विषय पर बनी इश्क जुनुन को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
निर्माता अनुज शर्मा का कहना है कि फिल्म का विषय नया और अछूता है, जो आज के युवाओं के जीवन तथा सोच पर आधारित है।
थ्रीसम विषय पर बनी इश्क जुनुन को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
शर्मा का आरोप है कि सेंसर ने उन्हें तमाम स्पष्टीकरण के बावजूद दो महीने तक परेशान किया। फिल्म केअटके रहने की वजह से उनकी आर्थिक रणनीति और रिलीज का प्रोग्राम गड़बड़ा गया।