फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'किस कर लो लेकिन इतनी देर तक नहीं'

Fri, 10 Jun 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
Censor Board reduced Randeep Hooda kissing scene

सेंसर बोर्ड और निर्माता-निर्देशकों के बीच चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 'उड़ता पंजाब' गालियां और ड्रग्स के सीन को लेकर चल रहे मामले के बीच सेंसर बोर्ड ने एक और हीरो-हीरोइन को संस्कारी बनाने की कोशिश की है। मामला है रणदीप और काजल के किस करने का।

'किस कर लो लेकिन इतनी देर तक नहीं'

Censor Board reduced Randeep Hooda kissing scene

रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल की फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म में पहली बार काजल पर्दे पर किस करती नजर आएंगी। काजल के पर्दे पर किस करने से सेंर बोर्ड खुश नहीं हैं। दरअसल किस से तो कई दिक्कत नहीं लेकिन किस कुछ ज्यादा ही लंबा है, ऐसा लगता हैं सेंसर बोर्ड को।

'किस कर लो लेकिन इतनी देर तक नहीं'

Censor Board reduced Randeep Hooda kissing scene

फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में रणदीप और काजल का 18 सेकंड का किस सीन है। सेंसर के पास जब ये फिल्म पहुंती तो उसने कैंची चलाकर इसको आधा कर दिया। अब ये सीन 9 सेकंड का होगा। इसको लेकर फिल्म के कलाकार और निर्देशक नाखुश हैं। सोशल मीडिया पर एक बार लोगों को सेंसर की खिचाईं करने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किस कर लो लेकिन इतनी देर तक नहीं'

Censor Board reduced Randeep Hooda kissing scene

सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने तंज करते हुए कहा है कि 18 सेकंड वाकई में ज्यादा हैं, 10 सेकंड से ज्यादा का किस संस्कृति के लिए खतरा है। ऐसे में ये सही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अंधी लड़की को देर तक नहीं चूमा जा सकता, सेंसर का मानवता से ओतप्रोत फैसला। फिल्म में काजल एक अंधी लड़की का किरदार कर रही हैं तो इस तरह का तंज किया गया।

विज्ञापन

'किस कर लो लेकिन इतनी देर तक नहीं'

Censor Board reduced Randeep Hooda kissing scene

एक अन्य यूजर ने सेंसर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कब खाना, जागना, सोना, किस करना सबकी एक लिस्ट सेंसर को जारी कर देना चाहिए। सोशल मीडिया पर कहा गया कि फिल्मों के साथ आम लोगों के लिए भी मानक तय कर दिए जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed