जैसे-जैसे फिल्म 2.0 की रिलीज के दिन करीब आ रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। अब तो ताजा खबर सुनने को मिल रही है, उसके मुताबिक 2.0 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। साथ ही, फिल्म में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।
रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब सात बदलाव किए हैं। कुछ शब्दों के म्यूट करने और कुछ को रिप्लेस करने को कहा था। वहीं फिल्म में एक सीन को ब्लर भी किया गया है। इस सीन में मोबाइल फोन को पेट से निकालते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा संवादों में भी बदलाव किए गए हैं। इसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने के लिए कहा गया है।
बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। वहीं रिलीज से पहले 2.0 बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म की रिलीज को अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है। इसी बीच खबर आ रही है कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बता दें कि फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 28 मिनट का रखा गया है।
खास बात यह है कि यह निर्देशक शंकर द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे छोटी फिल्म है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। वहीं यह भी पहली बार है कि अक्षय कुमार दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। इसके साथ ही वह पहली बार ही रजनीकांत के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 29 नंवबर को रिलीज होगी।
वहीं हाल ही में फिल्म को लेकर बात करते समय अक्षय ने कहा है कि मैं इंडस्ट्री में केवल पैसे कमाने आया था। वहीं 2.0 फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। कई तकनीक का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है।