दीपिका पादुकोण के साथ शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत कर चुके रणवीर सिंह का इन दिनों एक दिन वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह रोहित शेट्टी को आईलवयू कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही, वह रोहित की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को देखते हुए फैंस के दिमाग में काफी तरह के सवाल चल रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानिए, ऐसा क्यों?
दरअसल, वीडियो रणवीर सिंह की शादी से पहले का है। रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में दिखाई देंगे। इन दिनों वायरल वीडियो में रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। रोहित के साथ काम करने को लेकर रणवीर ने कहा है कि, मैं रोहित का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हमेशा से ही उनके साथ काम करना चाहता था।
रणवीर ने कहा, मैंने जितना सोचा था रोहित के साथ काम करने का अनुभव उससे कई गुना ज्यादा है। यह फिल्म मेरी अब तक की सबसे शानदार फिल्म है। रणवीर रोहित शेट्टी को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते वक्त बहुत इमोशनल भी नजर आए। रणवीर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, Bhai is bhai I love You Rohit Shetty.
28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म सिंबा में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। सारा फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर सारा ने कहा था कि, वह सिंबा को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं रणवीर सिंह हाल ही में इटली में दीपिका पादुकोण से शादी करके लौटे हैं।
शादी के बाद रणवीर ने बंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी भी दी। वहीं रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर ने फैंस को इस जोड़ी का दीवाना बना दिया है। दोनों ही रिसेप्शन में अपनी शादी की तरह बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर रॉयल लुक में नजर आए। वहीं अब दीपवीर मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई में भी यह रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें तमाम मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी।