आज के समय में प्यार का इजहार करने के कई तरीके हैं। इनमें से एक बेहद पॉपुलर तरीका टैटू है। बीते कुछ वर्षों में न सिर्फ आम लोगों पर बल्कि मनोरंजन जगत के सितारों पर भी टैटू का खुमार सिर चढ़कर बोलता नजर आया है। मनोरंजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियों ने अपने प्यार के नाम को हमेशा के लिए अपने शरीर पर गुदवा लिया है, जिसे वह समय-समय पर बखूबी फ्लॉन्ट करते देखे जाते हैं। तो चलिए उन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं, जिन्होंने टैटू के जरिए अपने पार्टनर के नाम को हमेशा के लिए खुद से जोड़ लिया है-
2 of 6
अक्षय कुमार का टैटू
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जुड़ा था लेकिन उन्होंने सच्चा प्यार अपनी पत्नी ट्विंकल से किया है। अक्षय कुमार अपनी लेडी लव ट्विंकल खन्ना पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। इतना ही नहीं इस बात को दुनिया को बताने के लिए अक्षय ने अपने कंधे पर ट्विंकल खन्ना का निकनेम टीना गुदवाया है। साथ ही अभिनेता ने पीठ पर बेटे आरव और गर्दन पर बेटी नितारा के नाम का टैटू बनवाया है।
3 of 6
शिबानी दांडेकर का टैटू
- फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने वर्षों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद शादी कर ली। यह जोड़ा अक्सर अपने प्यार को सरेआम जाहिर कर फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। कुछ वक्त पहले शिबानी ने अपनी गर्दन पर पति फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया। शिबानी ने अपने 42वें जन्मदिन पर यह टैटू फरहान को समर्पित किया, और बताया कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने डाइट के चलते प्रसाद को किया मना, सोशल मीडिया पर खूब हुई अभिनेता की किरकिरी
4 of 6
सैफ अली खान का टैटू
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की क्लासी जोड़ियों में से एक है। सैफ और करीना के बीच जब प्यार की शुरुआत हुई थी उसी वक्त सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू करवा लिया था। इतना ही नहीं सैफ खुले तौर पर अपना टैटू फ्लॉन्ट भी करते हैं। फिलहाल यह जोड़ा अपने दो बच्चों के साथ जिंदगी को शानदार तरीके से जी रहा है।
Salman Katrina: टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में साथ आ चुके हैं कटरीना-सलमान, जानें कौन सी रही हिट और कौन फ्लॉप?
5 of 6
मान्यता दत्त का टैटू
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त के जेल जाने के बाद पति को मिस कर रहीं मान्यता दत्त ने अपनी रिंग फिंगर पर उनके नाम का टैटू बनवाया था। उस वक्त यह भी खबर सामने आई थी कि इस बात को जानकर संजय दत्त जेल में काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। जानकारी हो कि संजय और मान्यता वर्ष 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे शहरान और इकरा हैं।
Bollywood Movies: 'टाइगर 3' से पहले इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग मचाया गदर, लिस्ट में शाहरुख खान की दो फिल्में