फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Animal actor Refuses Prasad After Ganpati Puja Neitzens slams him after Video Goes Viral

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने डाइट के चलते प्रसाद को किया मना, सोशल मीडिया पर खूब हुई अभिनेता की किरकिरी

Fri, 10 Nov 2023 11:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Nov 2023 11:51 PM IST
सार

रणबीर कपूर अपने बर्ताव के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। जहां कभी अभिनेता सभी से अच्छा व्यहवार करते हैं, वहीं कभी-कभी वह एक कदम उखड़े से नजर आते हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal actor Refuses Prasad After Ganpati Puja Neitzens slams him after Video Goes Viral
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता इस समय लगातार अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर मीडिया खबरों में बने हुए हैं। जहां वह इस फिल्म की रिलीज का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभिनेता अपने बर्ताव को लेकर ट्रोल भी किए जा रहे हैं। पैपराजी संग गंदा बर्ताव करने के बाद अब अभिनेता का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर प्रसाद को मना करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने वीडियो के चलते ट्रोल हुए रणबीर
रणबीर कपूर अपने बर्ताव के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। जहां कभी अभिनेता सभी से अच्छा व्यहवार करते हैं, वहीं कभी-कभी वह एक कदम उखड़े से नजर आते हैं। 'एनिमल' के लिए सुर्खियां बटोरने के साथ ही रणबीर अपने पुराने वीडियो के कारण भी चर्चा में हैं। दरअसल, रणबीर का गणपति उत्सव का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में रणबीर गणपति पंडाल में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी एक बात ने सारा खेल बिगाड़ दिया और वह ट्रोल्स ने निशाने पर आ गए।
विज्ञापन


प्रसाद के लिए रणबीर ने किया मना
इंटरनेट पर वायरल होते वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में टी-सीरीज कार्यालय में गणपति पूजा करने के बाद प्रसाद लेने से इनकार कर रहे हैं। अभिनेता को कहते सुना जा सकता है कि वह डाइट पर हैं। अभिनेता पैपराजी से कहते नजर आ रहे हैं कि, 'मैं तो डाइट पर हूं, आप लोग खा लो।' अभिनेता का इस तरह प्रसाद को मना करना नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। सभी का कहना है कि प्रसाद को तो कोई भी मना नहीं करता है। इस वीडियो के चलते रणबीर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार लव रंजन की 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर,  डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के साथ टकराने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed