Bollywood Movies: 'टाइगर 3' से पहले इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग मचाया गदर, लिस्ट में शाहरुख खान की दो फिल्में
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। सिनेप्रेमी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर 'जोया' और 'टाइगर' को देखने के लिए काफी बेताब हैं। फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। इस बीच टाइगर 3 एडवांस बुकिंग में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ताबड़तोड़ कमाई की हो। 'टाइगर 3' से पहले भी कई फिल्में हैं, जो टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कलेक्शन किया था।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है, साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' का है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिला था। रिलीज से पहले ही फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी वजह से इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई थी।
जवान
बात जब एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों की हो तो शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' को कैसे भूला जा सकता है। उनकी यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, जिसके एडवांस बुकिंग में 557,000 टिकट बिके थे।
बॉलीवुड के किंग खान ने चार साल बाद फिल्म 'पठान' से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा था। 'पठान' में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा जैसे दिग्गज स्टार्स अहम भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था। इसके अलावा पठान ने एडवांस बुकिंग में भी तगड़ी कमाई की थी। फिल्म के 556,000 टिकट बिके थे।
साउथ के जाने माने अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ' के रिलीज होने के बाद फैंस को उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' का बेसब्री से इंतजार था। दर्शक रॉकी भाई को पर्दे पर फिर से देखने के लिए काफी उत्साहित थे। एडवांस बुकिंग में 515,000 टिकट्स बुक हुए थे।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' की आहट से भी बॉक्स ऑफिस गुलजार होने के संकेत मिल गए थे। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा रही फिल्म 'वॉर' ने भी एडवांस बुकिंग में तगड़ा कलेक्शन किया था। फिल्म के 410,000 टिकट बुक हुए थे।