ये कहा जाए कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है तो गलत नहीं होगा। बेशक दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया से छिपाने की कोशिश की थी और शादी पर भी अब तक कटरीना कैफ और विक्की ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन जब से दोनों की शादी की जानकारी सामने आई है, तब से ही फैंस की नजरें कपल पर टिकी हुई हैं। हर कोई कटरीना और विक्की की बात कर रहा है और अब फैंस को दोनों की वेडिंग तस्वीरों का इंतजार है, जिसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादीशुदा जिंदगी कैसी होगी? इस सवाल का जवाब मिल गया है।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल के लिए लकी साबित होंगी कटरीना कैफ, शादी के बाद ऐसी होगी दोनों की जिंदगी
विक्की और कटरीना को बताया सोलमेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या पंडित का कहना है कि विक्की और कैटरीना कार्मिक सोलमेट हैं। आसान भाषा में समझा जाए तो, दोनों कर्म के साथी हैं। इसके अलावा, दिव्या ने कटरीना और विक्की कौशल की शादीशुदा जिंदगी पर भी भविष्यवाणी की है। दिव्या ने कार्ड्स देखने के बाद बताया कि कटरीना और विक्की के बीच काफी अच्छी ऊर्चा है। दोनों के कार्ड्स देखने के बाद पता चलता है कि एक साल पहले तक ऐसा कुछ नहीं था कि वह शादी करेंगे। इस बात के कोई संकेत नहीं मिलते हैं।
कटरीना और विक्की के लिए लकी है नंबर 9
इसके आगे दिव्या ने बताया कि उन दोनों ने अपने रिश्ते पर खूब काम किया है। ये वक्त काफी पवित्र है और पूरा ब्रह्मांड उनकी शादी की ओर इशारा कर रहा है। वह दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए ही बने हैं। वह सही सोलमेट हैं। कटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होनी है और दिव्या ने ये भी कहा कि शादी के लिए 9 दिसंबर बहुत ही लकी दिन है। इन दोनों के लिए 6 और 9 दिसंबर भी अच्छा है। हालांकि दोनों को 9 तारीख सूट करती है।
कटरीना और विक्की की प्रोफेशनल लाइफ
वहीं, दिव्या ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि विक्की कौशल को बहुत सारे प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। वो आने वाले समय में और भी ज्यादा कामयाब होंगे। वहीं, कटरीना शादी के बाद काम से थोड़ा पीछे हो जाएंगी और अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा फोकस करेंगी। शादी के बाद कटरीना फैमिली प्लानिंग और परिवार पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देंगी और फिल्मों में काफी कम दिखाई देंगी। दिव्या ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि विक्की कौशल का आने वाले समय काफी अच्छा रहेगा। उनका आने वाला समय रिलेशनशिप के लिए भी काफी अच्छा है। कटरीना शादी के बाद विक्की के लिए काफी लकी साबित होंगी। वह विक्की कौशल की जिंदगी में प्यार और परिवार में स्थिरता लाएंगी।
कटरीना कैफ के लिए लकी है अपना सरनेम
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कटरीना कैफ शादी के बाद अपना सरनेम बदलकर ‘कौशल’ रख लेंगी। लेकिन दिव्या पंडित का मानना है कि ऐसा करने से वह एक टिपिकल पत्नी बनकर रह जाएंगी। दिव्या ने कहा कि कटरीना कैफ उनके लिए काफी ज्यादा लकी है। अगर वह अपने नाम के आगे कौशल जोड़ती हैं तो वह एक टिपिकल पत्नी बन जाएंगी। वह परिवार के काफी क्लोज आ जाएंगी, जिससे वह पूरी तरह परिवार से इमोशनली जुड़ जाएंगी। शादी के बाद कटरीना मीडिया लाइमलाइट में आती रहेंगी लेकिन ज्यादा फायदा विक्की कौशल को मिलेगा।