बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी शादी में खूब ताम-झाम करते हैं। उनकी शादी काफी ग्रैंड होती है, जिसकी चर्चा फैंस के बीच भी लंबे समय तक रहती है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स का तलाक भी काफी हंगामे के बीच होता है। अब तक फिल्मी दुनिया में कई ऐसे पावर कपल रह चुके हैं, जो एक समय में अपनी लव स्टोरी के जरिए फैंस को प्रभावित करते थे लेकिन उन्होंने अचानक ही तलाक का एलान करके अपने चाहने वालों को हैरानी में भी डाल दिया था।
Celebrity Divorce: ऋतिक-सुजैन से आमिर-किरण तक, इन कपल्स ने शादी के सालों बाद तलाक लेकर फैंस को किया हैरान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चेहते कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद ऋतिक और सुजैन ने दो बच्चों का अपनी जिंदगी मे स्वागत भी किया। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, दोनों ही अपने बच्चों की वजह से दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं।
फरहान और अधुना
फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों शादी भी करने वाले हैं लेकिन फरहान की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी अधुना से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट से शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। फरहान और अधुना का रिश्ता 16 साल तक चला। अचानक ही दोनों के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। इनके तलाक की वजह किसी को समझ नहीं आई।
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने साल 2021 में अचानक ही तलाक का एलान करके हंगामा मचा दिया था। दोनों का रिश्ता 15 साल तक रहा था। आमिर खान की ये दूसरी शादी थी।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी रचाई थी और दोनों ने चार साल बाद 2021 में तलाक ले लिया। सामंथा और नागा चैतन्य अपने तलाक की वजह से लंबे समय तक मीडिया में छाए रहे थे।