अभिनेत्री पायल रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत पायल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : self
दरअसल पायल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी कर दी।इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुछ वक्त पहले पायल रोहतगी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में तीन तलाक को लेकर पायल ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा। अपने वीडियो में पायल ने मोतीलाल नेहरू का जिक्र किया और उनके लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की।
अपनी बातों के लिए पायल ने ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्राफी का भी हवाला दिया और काफी कुछ आपत्तिजनक कहा। जिसके बाद कांग्रेस नेता की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
5 of 5
Payal Rohatgi
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पायल अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज के जरिए कई मुद्दों पर बात करती हैं। हाल फिलहाल में वो नवरात्रि के वक्त महिलाओं से जुड़े मुद्दों और मॉब लिंचिंग पर बात करते नजर आई थीं। ऐसे में अक्सर उनके वीडियोज वायरल हो जाते हैं।