Cannes 2023: देसी स्टेज से सीधा कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं सपना चौधरी, 30 किलो के खूबसूरत गाउन में आईं नजर
सारा अली खान और मृणाल ठाकुर समेत इस बार सपना चौधरी भी इस बिग इवेंट में अपना दर्ज करवाया है। सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है कि कोई रीजनल सिनेमा की अभिनेत्री इतने बड़े इवेंट में पहुंची है। यह किसी क्षेत्रीय कलाकार के लिए मील के पत्थर से कम नहीं है। सपना ने अब इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान का एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कार्पेट पर हजारों फोटोग्राफर मौजूद हैं, जो सभी हसीनाओं की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं, इसी बीच रेड कार्पेट पर सपना चौधरी भी नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें- Web Series: विवादों की शिकार हुईं ये वेब सीरीज, जानें धमाल मचाने कब आ रहा है इनका अगला पार्ट
सपना चौधरी के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फेस्टिवल के लिए सॉफ्ट पिंक कलर के गाउन को चुना था। फ्लोरल एंब्राइड्री और हाई नेक वाले इस गाउन में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। फुल स्लीव और बॉडी फिटिंग वाले इस गाउन पर पिंक कलर के फूलों की एंब्राइड्री बनी है। सपना ने मिनिमल लुक के साथ इस गाउन को कैरी किया है, जिसकी सुदंरता देखते ही बन रही है। इस खूबसूरत से दिखने वाले गाउन का वजन 30 किलो बताया जा रहा है।
सपना ने अपने इस हैवी गाउन को खुद से कैरी किया। हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह से सपना अपने गाउन को उठाकर चल रही हैं वह उनके लिए काफी मुश्किल रहा होगा। उनको गाड़ी में बैठने के लिए भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं उनके आउटफिट की बात करें तो सपना अपने फिश कट गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं।
View this post on Instagram
इस वीडियो के नीचे फैंस भर-भरकर सपना की तारीफ कर रहे हैं और उनको देश की शान बता रहे हैं। गौरतलब है कि सपना को असल पॉपुलैरिटी अपने डांस और रियलिटी शो बिग बॉस से मिली थी। बिग बॉस में आने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में गजब का उछाल देखा गया। इसके बाद सपना ने कई बैक-टू-बैक हिट देसी गाने दिए, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर गए।