फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: सनी लियोनी ने शेयर किया 'कैनेडी' में काम करने का अनुभव, बोलीं- पूरे ऑफिस के सामने दिया था ऑडिशन

Fri, 19 May 2023 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 May 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone on working in Kennedy says During audition Anurag Kashyap entire office was in front of me
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों सनी लियोनी अपनी फिल्म 'कैनेडी' को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल की मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चयनित है। सनी लियोनी और राहुल भट इसमें लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में सनी लियोनी ने इस फिल्म में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है। 

Sunny Leone on working in Kennedy says During audition Anurag Kashyap entire office was in front of me
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने 'कैनेडी' में काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा है अनुराग कश्यप की इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित थीं। सनी ने कहा, 'मैं उत्साहित थी और नर्वस थी। मैं जानती थी कि अगर अनुराग कश्यप पांच मिनट का भी मेरा ऑडिशन लेंगे तो उन्हें मेरा ऑडिशन पसंद आएगा, जो कि उन्होंने किया। अपने ऑडिशन के दौरान अनुराग कश्यप का पूरा ऑफिस मौजूद था।'

Sunny Leone on working in Kennedy says During audition Anurag Kashyap entire office was in front of me
सनी लियोनी - फोटो : insta

सनी लियोनी ने कहा, 'ज्यादातर ऑडिशन के वक्त सिर्फ कुछ लोग ही वहां मौजूद होते हैं, लेकिन 'कैनेडी' के दौरान अनुराग का पूरा ऑफिस था। यही वजह थी कि मैं नर्वस थी। तब अनुराग ने टेबल राउंड रखा और सभी से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि मैं इस फिल्म में सही तरह से किरदार निभा सकती हूं?' सनी ने कहा कि इस फिल्म में अनुराग कश्यप के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है।
Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone on working in Kennedy says During audition Anurag Kashyap entire office was in front of me
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी ने आगे कहा कि वह फिल्म के लिए ऑडिशन देकर खुश थीं, क्योंकि पश्चिम में यह काफी सामान्य प्रक्रिया है और वह इसकी अभ्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई मेरे पास आता है और कहता है कि मेरे पास बड़ी फिल्म है और हम चाहते हैं कि आप ऑडिशन दें, तो मुझे खुशी होगी। बतौर एक्टर आपको उस किरदार में फिट होना होता है।' 
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर

विज्ञापन
Sunny Leone on working in Kennedy says During audition Anurag Kashyap entire office was in front of me
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी ने इस दौरान अनुराग कश्यप की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है। बता दें कि 'कैनेडी' की स्क्रीनिंग के मौके पर सनी लियोनी जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होने वाली हैं। उन्हें खुशी है कि इस मंच पर उन्हें इंटरनेशनल फिल्म मेकर्स से मिलने का मौका मिलेगा। 
Sameer Wankhede: 'प्लीज उसे जेल में न रखें, रहमदिली बरतें...', वानखेड़े और SRK की वायरल चैट की 10 बड़ी बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed