फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Busan International Film Festival 2020 Emran Hashmi Harami Anant Mahadevan Bittersweet Meel Patthar The Disciple

इमरान हाशमी और अनंत महादेवन की फिल्में बुसान फेस्टिवल में शामिल, अब इस दिन शुरू होगी स्क्रीनिंग

Tue, 15 Sep 2020 12:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Sep 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Busan International Film Festival 2020 Emran Hashmi Harami Anant Mahadevan Bittersweet Meel Patthar The Disciple
बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 - फोटो : फाइल फोटो

दुनिया भर की फिल्मों का प्रदर्शन करने वाले बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 25वें संस्करण में इस बार देश से सात अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का चुनाव किया गया है। इस फिल्म महोत्सव में इन सातों फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और काबिल फिल्म को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 7 अक्टूबर से होने वाली थी और 16 अक्टूबर को इसका समापन होता। लेकिन, बीते शुक्रवार को ही इस महोत्सव का संचालन करने वाली एक बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया गया है कि इसे दो हफ्ते आगे सरका दिया जाए। अब यह महोत्सव 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


बोर्ड के सदस्यों ने ये भी फैसला लिया कि महोत्सव के शुभारंभ और समापन समारोहों को रद्द कर दिया जाए। ऐसा कोई भी काम न हो जिसमें भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत पड़े। समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों का चुनाव ऑनलाइन किया गया है। इन फिल्मों में भारत की अलग-अलग भाषाओं के सात फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुसान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई भारतीय फिल्मों में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीतने वाली चेतन तम्हाणे की फिल्म 'द डिसाइपल (The Disciple)', अनंत महादेवन की 'बिटरस्वीट (Bittersweet), श्याम मदिराजू की इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'हरामी (Harami)', सुमन मुखोपाध्याय की बंगाली फिल्म 'कैपटिव (Captive)', सनल कुमार शशिधरण की फिल्म 'ए आवर (A'hr), इवान अय्यर की 'मील पत्थर (Meel Patthar)' और पृथ्वी कोनानूर की कन्नड़ भाषा की फिल्म 'पिंकी एली? (Pinki Elli?)' शामिल हैं।

इमरान हाशमी और अनंत महादेवन ने अपनी फिल्मों के इस फेस्टिवल में चुने जाने पर सार्वजनिक खुशी जाहिर की है। महादेवन ने इसके लिए अपने निर्माताओं का आभार जताया। वहीं इमरान हाशमी ने अपनी इस फिल्म की पूरी टीम की फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी खुशी जताई।

पढ़ें: अभिनेता फ्लोरेंट का निधन, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देकर सितारों ने जाहिर किया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed