यशराज फिल्म्स ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में सहायक निर्देशक रहे वरुण वी शर्मा की स्वतंत्र निर्देशक के रूप में बनी पहली फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से लंबे अरसे बाद बड़े परदे पर धमाल कॉमेडी फिल्म देखने के आसार बनते दिख रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा नई अदाकारा शरवरी वाघ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकताएं हैं। शरवरी को पिछले साल रिलीज हुई कबीर खान निर्देशित वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटेन आर्मी’ में भी काफी तारीफ मिली थी। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में वह नए जमाने की ठग बबली के किरदार में हैं और सोमवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में भी वह काफी बिंदास नजर आ रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ सामने आई उनकी गोल्डन बिकनी तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
2 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़े परदे पर फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में नई बबली के किरदार से डेब्यू करने जा रही शरवरी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस लम्हे को कभी नहीं भूल पाती हैं, वह है फिल्म के एक सीन के लिए सुपर सेक्सी मेटैलिक गोल्डन बिकिनी पहनना। अबू धाबी के समुद्र तट पर जब वह इसे पहनकर पानी से बाहर निकलीं तो अपनी अदाओं और जलवों से उन्होंने फिल्म की पूरी यूनिट को हैरत में डाल दिया। उनके इस लुक ने लोगों को फिल्म ‘दोस्ताना’ में प्रियंका के चकित कर देने वाले वन-पीस बिकिनी सीक्वेंस की याद दिला दी है।
3 of 5
शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शरवरी कहती हैं, "मैं हमेशा से ही बॉलीवुड की सच्ची फैन रही हूं। मैं रोमांचित थी, जब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मुझे अपनी पहली फिल्म में ही एक बेहतरीन बॉलीवुड क्वीन/दिवा के रूप में दर्शकों के सामने आने का मौका मिल रहा है।" वह आगे कहती हैं, "चीजें तब और रोमांचक हो गईं जब मुझे गोल्डन स्विमसूट/बिकिनी लुक में आने का मौका मिली क्योंकि यह किसी और नहीं बल्कि ‘दोस्ताना’ की कूल और सेक्सी प्रियंका चोपड़ा के बिकनी अवतार से बहुत कुछ मिलता-जुलता है।"
4 of 5
शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शरवरी को इस सीन के सारे लम्हे अब भी याद हैं। वह बताती हैं कि शूटिंग वाले दिन वह एक्साइटमेंट के साथ दमक रही थीं। शरवरी कहती हैं, "शूटिंग के दिन इस सीन को फिल्माने को लेकर मैं रोमांचित और कॉन्फिडेंट थी। शानदार शेप में आने के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी और हमारे बेहतरीन क्रू ने इसे बेहद खूबसूरती के साथ शूट किया। निश्चित तौर पर यह मेरा मिनी पीसी फैन गर्ल मोमेंट था।"
5 of 5
बंटी और बबली 2
- फोटो : फिल्म पोस्टर
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ पूरी दुनिया में 19 नवंबर, 2021 को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक कॉमेडी है जिसमें खुद को बेस्ट साबित करने की होड़ में अलग-अलग जनरेशन के बंटी और बबली का आपस में टकराव होता है। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ओल्ड जेनरेशन के बंटी और बबली की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नए बंटी-बबली का किरदार गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी कर रहे हैं।