मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के बड़े आर्थिक लक्ष्यों को बताते हुए शायरी के साथ-साथ चाणक्यनीति सूत्रम की सूक्ति का भी सहारा लिया। इस बजट से लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स को भी इस बजट से उम्मीदें हैं। इस खास मौके पर जानिए उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने बिजनेस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है और बजट को लेकर वह अच्छी समझ रखते हैं।
2 of 9
shah rukh khan
- फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान का। अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बना देने वाले किंग खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन की भी पढ़ाई की थी लेकिन फिल्मी करियर के चलते उन्होंने बीच में ही इसे छोड़ दिया। शाहरुख ने इसके साथ ही एनएसडी से भी पढ़ाई की है। बिजनेस की बारे में अच्छी जानकारी रखने के चलते वह कई जगह इन्वेस्टमेंट करते हैं।
3 of 9
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Self
अपनी पहली फिल्म में शाहरुख जैसे सुपर स्टार एक्टर की पत्नी का रोल करने वाली अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स में माउंट कारमल कॉलेज (बेंगलुरु) से ग्रेजुएशन किया है जबकि मास्टर्स की पढ़ाई उन्होंने इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में की है। अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थीं। हांलाकि उन्हें ये पता था कि उन्हें आगे मॉडलिंग में करियर बनाना है। बिजनेस के तौर पर अनुष्का शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
4 of 9
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
'धूम' और 'मद्रास कैफे' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जॉन अब्राहम ने हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज से एमबीए की डिग्री ली। जॉन व्यापार को लेकर अच्छी जानकारी रखते हैं।
'कहो ना प्यार है' फिल्म में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल भी अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। उन्होंने इसमें गोल्ड मेडल भी जीता है। अमीषा पटेल को फिल्मों में तो खास सफलता नहीं मिली लेकिन पैसे के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं।