बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी खुलकर इंजॉय कर रही हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में लगी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली भी अपने बच्चे से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 के पहले महीने में ही अनुष्का और विराट के घर उनका नन्हा मेहमान आ जाएगा। विराट और अनुष्का के फैंस भी इस कपल के न्यू बेबी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाद ब्रेटली भी उनके बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विराट और अनुष्का को डिलीवरी के लिए ऑस्ट्रेलिया आने के लिए कहा है।
अनुष्का और विराट के बच्चे को लेकर उत्साहित हैं ब्रेट ली, कहा- ऑस्ट्रेलिया में जन्म दो, हम स्वागत के लिए तैयार हैं..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन