कहते हैं दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है, बस उसे सामने आने की देर लगती है। इन दिनों किसी को मशहूर करने के लिए सोशल मीडिया बड़ी भूमिका निभाता है। अब रानू मंडल को ही देख लीजिए शायद भीख मांगते-मांगते उनकी सारी जिंदगी निकल जाती अगर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आता। इन दिनों एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
डब्बू अंकल के बाद गोविंदा के गानों पर डांस कर रहे इस बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, रवीना टंडन ने शुरू की तलाश
यह वीडियो एक बच्चे का है जो कि गोविंदा के सुपरहिट गाने 'एक चुम्मा तू मुझको उधार...' पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात तो यह है कि बच्चा केवल एक नहीं, बल्कि गोविंदा के कई गानों पर लगातार डांस करता हैं। लोग इस बच्चे के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।
इस बच्चे के वायरल वीडियो को गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए पोस्ट किया है। यह डांस वीडियो क्लिप दो मिनट की है। इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मनोज ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- ऐसा पगला देने वाला टैलेंट नेपोटिज्म के शोरूम में नहीं, सिर्फ मिट्टी के घरों में मिलेगा। बढ़ाइए बबुआ की हिम्मत, पहुंचाइए जहां तक पहुंचा पाएं।
ऐसा पगला देने वाला talent, #NEPOTISM के showrooms में नहीं, सिर्फ़ मिट्टी के घरों में मिलेगा. बढ़ाइए बबुआ की हिम्मत, पहुँचाइए जहां तक पहुँचा पाएँ. pic.twitter.com/UUmFnMH2wK
Looking for this talent ! Can some one give information about this child ??? https://t.co/YJuNHbRFD6
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 29, 2020
सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से इस बच्चे की खूब तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा 'वेलडन बबुआ' तो एक अन्य ने लिखा 'हैट्स ऑफ...सुपर्ब..' एक यूजर ने लिखा 'ऊर्जावान एवं अद्भुत। उम्मीद है कि यह प्रतिभावान लड़का जरूर नजदीकी स्कूल में भी जाता होगा।'