इन दिनों सिनेमाघरों में विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई में काफी अंतर है। एक ओर जहां 'छावा' को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' का हाल हफ्ते भर में ही खराब हो गया है। चलिए जानते हैं कि गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।
2 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham
'द डिप्लोमैट' का कलेक्शन
जॉन अब्राहिम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी, लेकिन अभिनेता के लिए इस बार की होली फीकी रही, क्योंकि फिल्म उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम की अदाकारी को तो समीक्षकों द्वारा सराहा गया, लेकिन अब इसे कमाई के मामले में संघर्ष करना पड़ रहा है। गुरुवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'द डिप्लोमैट' की कुल कमाई
'द डिप्लोमैट' को गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पूरा हो गया है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। सातवें दिन फिल्म की कमाई 1.35 करोड़ रुपये हुई और अब 'द डिप्लोमैट' का कुल कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सफेद पहनावे में दिखीं तमन्ना, खुद को किया मोटिवेट
4 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'छावा' की कमाई
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। सिनेमाघरों में लगे इसे एक महीने से ऊपर हो गया है। अब भी फिल्म की कमाई करोड़ों रुपये में हो रही है। गुरुवार को यानी कल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 35वां दिन था। बीते दिन फिल्म ने मामूली गिरावट के साथ 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
5 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' की कुल कमाई
'छावा' ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते भी इसका कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते इसने 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे हफ्ते यह फिल्म 55.95 करोड़ रुपये बटोर सकी। पांचवें हफ्ते इसकी कमाई 30.15 करोड़ रुपये रही। अब यह फिल्म आज अपने छठे हफ्ते में प्रवेश करेगी। वहीं, 'छावा' की कुल कमाई 573 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Ranya Rao Case: रान्या राव ने पुलिस प्रोटोकॉल का किया था दुरुपयोग, जांच में मिले सबूत