फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ranya Rao Misuse of Police Protocol Services Investigation Reveals

Ranya Rao Case: रान्या राव ने पुलिस प्रोटोकॉल का किया था दुरुपयोग, जांच में मिले सबूत

Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
सार

Ranya Rao Case: रान्या राव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में जांच में सबूत मिले हैं कि उन्होंने पुलिस प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया था।

विज्ञापन
Ranya Rao Misuse of Police Protocol Services Investigation Reveals
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

विस्तार

सोने की तस्करी के मामले में डीजीपी रैंक अधिकारी के रामचंद्र राव की भूमिका की जांच में यह पाया गया है कि उनकी सौतेली बेटी और कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने पुलिस प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया था। सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है कि रान्या राव ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान विशेष रूप से दुबई से बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आते वक्त पुलिस प्रोटोकॉल सेवाओं का गलत इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

Rajinikanth: तीन बड़े निर्देशकों के साथ रजनीकांत ने की मुलाकात, 'जेलर 2' के सेट से वायरल हुई तस्वीर

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम संकेत

सूत्रों के अनुसार हवाईअड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह भी संकेत मिला है कि रान्या राव ने हर बार दुबई से बेंगलुरू पहुंचने पर डीजीपी रैंक अधिकारी के प्रोटोकॉल सेवाओं का लाभ लिया। इस मामले में पुलिस विभाग ने अब डीजीपी रैंक अधिकारी को शनिवार को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया था।
Amaal Mallik: डिप्रेशन का शिकार हुए सिंगर अमाल, पोस्ट साझा कर परिवार से बना ली दूरी, दिल का दर्द किया बयां

रामचंद्र राव का बयान हो चुका है दर्ज

कुछ दिन पहले इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ की गई थी और उनके बयान को गौरव गुप्ता के नेतृत्व वाली जांच टीम ने दर्ज किया था। 10 मार्च को राज्य सरकार ने गौरव गुप्ता को रान्या राव की सोने की तस्करी में संभावित संलिप्तता की जांच करने के लिए नियुक्त किया था। रामचंद्र राव कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर थे।

विज्ञापन

कितना सोना और नकद हुए बरामद?

3 मार्च को रान्या राव केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर दुबई से आईं, जहां उनसे 12.56 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए गए। इसके बाद उनके घर की तलाशी ली गई। वहां से 2.06 करोड़ रुपये की सोने की ज्वेलरी और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। यह जानकारी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed