जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी है। दमदार कहानी और निर्देशन के बावजूद इस फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर संतोषजनक कारोबार नहीं किया है। वहीं, 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?
Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं
2 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द डिप्लोमैट
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी इस फिल्म में काफी पसंद की गई है। हालांकि, लोग इस फिल्म को देखने के बजाय 'छावा' को तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार अब तक काफी ज्यादा सुस्त रही है।
Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले इस शो में नजर आएंगे सलमान खान, इस तरह फिल्म का प्रचार करेंगे भाईजान
3 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'द डिप्लोमैट'
'द डिप्लोमैट' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर रही। पहले दिन इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, सोमवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 14.8 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 5
छावा का जलवा बरकरार
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा
छावा टिकट टिकट खिड़की पर पांचवें हफ्ते में भी छाई हुई है। इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह विक्की कौशल की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। इससे पहले उरी उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
बॉक्स ऑफिस पर छावा की स्थिति मजबूत
छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टिकट खिड़की पर फिल्म की स्थिति अब भी मजबूत है। पांचवें हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार कारोबार कर रही है। 32वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 565.3 करोड़ रुपये हो गई है।