Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Kundra Tejasswi Prakash Seen Together With Their Special Family Member In Mumbai

Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं

Tue, 18 Mar 2025 12:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:03 AM IST
सार

हाल ही में करण कुंद्रा की प्रेमिका तेजस्वी प्रकाश ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बताया कि वह सादगी से शादी करना चाहती हैं। इसी खबर के बीच करण कुंद्रा, तेजस्वी के साथ नजर आए। दोनों एक खास जिम्मेदारी को निभाते दिखे।

विज्ञापन
Karan Kundra Tejasswi Prakash Seen Together With Their Special Family Member In Mumbai
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@ kkundrra

विस्तार

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच प्रेम कहानी ‘बिग बॉस 15’ के दौरान शुरू हुई। इस रियालिटी शो की विनर भी तेजस्वी बनी थी। शो से बाहर आने के बाद करण और तेजस्वी साथ नजर आने लगे। आगे चलकर इन्होंने अपना रिश्ता भी स्वीकार कर लिया। हाल ही में तेजस्वी ने शादी को लेकर भी बात की। इसी बीच करण को तेजस्वी के साथ देखा गया। दोनों अपने एक करीबी के साथ नजर आए। 

विज्ञापन


कौन सी जिम्मेदारी निभा रहे हैं करण कुंद्रा 
पैपराजी ने मुंबई में करण कुंद्रा को तेजस्वी प्रकाश के साथ देखा। दोनों अपने प्यारे डॉग को, जानवरों के क्लिनिक में लाए थे। दोनों अपने डॉग के साथ गाड़ी में भी नजर आए। यह डॉग तेजस्वी और करण के साथ लंबे समय से रह रहा है। दोनों कलाकार इस डॉग को बहुत प्यार करते हैं।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: तेजस्वी के लिए जब मां ने बेच दिए अपने कंगन, भावुक होकर अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी को कुकिंग शो में मिल रही है तारीफ 
इन दिनों तेजस्वी कुकिंग रियालिटी शो ‘ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। वह काफी अच्छी कुक हैं। अब तक कई मुश्किल कुकिंग टास्क इस शो में कर चुकी हैं। अभिनेत्री का हुनर देखकर कई लोग उन्हें ही शो का विनर बता रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: तेजस्वी ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ गेरी से मिलीं, यूजर्स ने कर डाली अभिनेत्री की तारीफ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करण भी बने हैं लाफ्टर शेफ का हिस्सा 
करण कुंद्रा कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रहे हैं। इन दिनों वह ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। करण इस शो के पहले सीजन में भी नजर आए थे और दर्शकों के काफी पसंदीदा थे। वह अपने फनी अंदाज के कारण शो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed