बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, लेकिन सोमवार को ‘रेड 2’ ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। दूसरी ओर, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यह टिकट खिड़की पर संघर्ष करती दिख रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी ‘भूतनी’ से अब तक बेहतर कमाई की है, जबकि अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की रफ्तार अब सुस्त पड़ चुकी है। साउथ की ‘हिट 3’ भी ठीक-ठाक कलेक्शन के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Box Office Collection: 'रेड 2' का दबदबा बरकरार, डराने में नाकाम रही 'द भूतनी', कैसा रहा दूसरी फिल्मों का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 06 May 2025 10:05 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का दमदबा कायम नजर आ रहा है। वहीं, द भूतनी अच्छी कमाई के लिए तरसती दिख रही है। आइए मौजूदा समय में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही फिल्मों के कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
