{"_id":"6818fa01ae9c68a87700c3c4","slug":"nani-and-surya-films-hit-the-third-case-and-retro-movie-monday-day-5-box-office-collection-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HIT 3-Retro Day 5 Box Office: 'रेट्रो' से ज्यादा बेहतर स्थिति में ‘हिट 3’, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
HIT 3-Retro Day 5 Box Office: 'रेट्रो' से ज्यादा बेहतर स्थिति में ‘हिट 3’, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
Mon, 05 May 2025 11:22 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 05 May 2025 11:22 PM IST
सार
Movie HIT 3 And Retro Day 5 Box Office Collection: इन दिनों साउथ की फिल्में भी पैन इंडिया रिलीज हो रही हैं। हाल ही में दो साउथ की फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' भी देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए, पांचवें दिन में आकर इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
फिल्म 'रेट्रो' और 'हिट 3'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने जिस तरह हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीता था, वह बड़ी बात थी। इस फिल्म ने देश भर में ही बेहतरीन कलेक्शन किया। हाल ही में दो साउथ फिल्में, हिट 3' और 'रेट्रो' भी रिलीज हुईं। आज इन दोनों फिल्मों को थिएटर में लगे हुए पांच दिन हो चुके हैं। जानिए, इन फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
हिट 3
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांचवें दिन में ‘हिट 3’ का कलेक्शन
एक्टर नानी की फिल्म 'हिट 3' की बात करें तो पांचवें दिन इस फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया (शुरुआती आंकड़ों के अनुसार) है। वहीं इसका कुल कलेक्शन भी 56. 30 करोड़ रुपये हुआ है। 21 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली यह फिल्म अब काफी कम कमा रही है। पांचवें दिन में आकर इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Suriya: खुद को महान एक्टर नहीं मानते सूर्या, भाई कार्ति को लेकर बोले- ‘मैं उनके जैसी फिल्में नहीं कर सकता’
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'रेट्रो'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'रेट्रो' की कमाई का क्या है हाल
एक्टर सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' की बात की जाए तो इसका हाल भी पांचवें दिन में आकर बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। फिल्म ने अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन में 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं कुल कलेक्शन भी इस फिल्म का 46.50 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म में हीरोइन के तौर पर पूजा हेगड़े नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें: Actor Nani: अभिनेता नानी बोले, ‘उन कायरों को भारतीय सेना का सामना करना चाहिए’, पहलगाम हमले पर दुख जताया
फिल्म 'हिट 3' ,'रेट्रो' और 'रेड 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन बॉलीवुड फिल्मों से टक्कर
साउथ फिल्म 'हिट 3' और 'रेट्रो' की सिनेमाघर में टक्कर बॉलीवुड फिल्म ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ से है। संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ को कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर रही है लेकिन अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ जरूर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस तरह से 'हिट 3' और 'रेट्रो' जैसी साउथ फिल्म के सामने मुकाबले में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ खड़ी नजर आ रही है।