Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण: ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, दूसरे दिन हुई कितनी कमाई? क्या वीकेंड पर छू पाएगी 500 करोड़ का आंकड़ा

Sat, 07 Nov 2026 10:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 07 Nov 2026 10:39 AM IST
सार

  • 'रामायण: पार्ट 1' को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं।
  • यह फिल्म भारत के साथ विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है।
  • मेकर्स ने फिल्म के अंतरराष्ट्रीय बाजार पर काफी ध्यान दिया है।

विज्ञापन
Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally
रामायण कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। भारत में इसने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है।
Trending Videos
Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • दो दिनों के अंदर 'रामायण: पार्ट 1' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। 
  • सैकनिल्क के अनुसार शुक्रवार को इस फिल्म ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये (नेट) और विदेशों में 35 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की। 
  • इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 221.05 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Movie Review: इमोशन नहीं यह वीएफएक्स वाली ‘रामायण’ है; रावण बनकर छाए यश, जानें कहां कमजोर पड़े रणबीर?
Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण: पार्ट 1' ने बनाया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण: पार्ट 1' उन फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज के दो दिनों के भीतर या उससे पहले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सूची में 'पठान', 'आरआरआर', 'पुष्पा 2', 'जेलर 2' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
भारत में कितना हुआ कलेक्शन?
भारत में 'रामायण: पार्ट 1' की कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी मार्केट से आया है। केवल दूसरे दिन ही 19859 शोज से फिल्म ने 35.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। शुक्रवार को कन्नड़ वर्जन से 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दो दिनों के बाद 'रामायण: पार्ट 1' ने भारत में 134.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जबकि नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर दिया ध्यान
'रामायण: पार्ट 1' के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी काफी ध्यान दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे विदेशों में भारत के 'इतिहास और सत्य' के रूप में पेश किया है, जिसे वहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों में फिल्म की कमाई भारत में हुई कमाई के मुकबाले खराब नहीं है। दो दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 86.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है, जो एक अच्छा संकेत है। 

क्या फिल्म छू पाएगी 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा?
फिल्म को विदेश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 'रामायण: पार्ट 1' को शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म इस वीकएंड के अंत तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed