फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: तीसरे हफ्ते में भी ‘छावा’ दिखा रही अपना दम-खम, जानिए ‘क्रेजी’ का क्या है हाल?

Fri, 07 Mar 2025 07:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Mar 2025 07:42 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस कुछ कदम ही दूर है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर मौजूद फिल्म ‘क्रेजी’ की हालत हफ्ते भर में ही खराब नजर आ रही है। जानिए, इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलेक्शन के बारे में। 

विज्ञापन
Box Office Collection of Vicky Kaushal Film Chhaava And Soham Shah Movie Crazxy Total Earning
फिल्म 'छावा' का एक दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

इन दिनों सिनेमाघरों में विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 500 करोड़ क्लब में बस शामिल होने ही वाली है। वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई दो फिल्म ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की स्थिति शुरुआत से खराब नजर आ रही है। ‘क्रेजी’ तो अब तक थिएटर में टिकी हुई है, लेकिन ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी खत्म हो चुकी है। जानिए, अब तक इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।


 
Box Office Collection of Vicky Kaushal Film Chhaava And Soham Shah Movie Crazxy Total Earning
फिल्म 'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

21वें दिन 'छावा' ने की कितनी कमाई  
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 21वें दिन लगभग 5.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल 483.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस कुछ कदम ही दूर है। शुक्रवार को फिल्म ‘छावा’ का तेलुगू वर्जन भी रिलीज होगा। इससे फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। 

Box Office Collection of Vicky Kaushal Film Chhaava And Soham Shah Movie Crazxy Total Earning
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों में बरकरार है ‘छावा’ का क्रेज
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म और एक्टर्स की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of Vicky Kaushal Film Chhaava And Soham Shah Movie Crazxy Total Earning
'क्रेजी' फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्रेजी का सातवें दिन का कलेक्शन 
फिल्म ‘तुम्बाड’ फेम एक्टर सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन इस फिल्म की कमाई काफी कम है। फिल्म ‘क्रेजी’ ने सातवें दिन 65 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। वहीं कुल कमाई भी महज 6.60 करोड़ रुपये ही है।

विज्ञापन
Box Office Collection of Vicky Kaushal Film Chhaava And Soham Shah Movie Crazxy Total Earning
फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की कहानी खत्म 
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ को कई फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया था। रीमा कागती निर्देशित इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर थी। फिल्म ने अब तक 2.15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed