बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल कंगना शर्मा हाल ही में मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर असंतुलित होकर गिर पड़ीं। यह घटना वहां मौजूद पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई। कंगना एक सीढ़ी पर शानदार तरीके से पोज देती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने ऊंची एड़ी की सैंडल पहनकर नीचे कदम रखा वैसे ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं।
IGL: मीका सिंह के बदले सुर, कटाक्ष के बाद गायक ने लोगों से की समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया को माफ करने की अपील
2 of 5
कंगना शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीढ़ियों से गिरीं कंगना
सोशल मीडिया पर कंगना का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना को गिरने के बाद अपना एंकल दबाते हुए देखा जा सकता है। इस पूरी घटना के बावजूद कंगना के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। चोटिल होने के बावजूद भी उन्होंने अपने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत जारी रखी। वीडियो में कंगना को एक काले रंग के चमकदार सीक्विन्ड आउटफिट में देखा जा सकता है। उनके लहराते बाल और हल्का मेकअप उनके ग्लैमरस लुक में चार चांद लगा रहे थे।
Kannappa-Prabhas: प्रभास ने मुफ्त में किया 'कन्नप्पा' में कैमियो? विष्णु मांचू ने चुप्पी तोड़ किया खुलासा
3 of 5
कंगना शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों ने व्यक्त की चिंता
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कंगना के लिए अपनी चिंता व्यक्त की। बहुत से लोगों ने उनके धैर्य और आत्मविश्वास की सराहना की। कुछ यूजर्स ने ऊंची एड़ी के सैंडल पहनने के दौरान संतुलन बनाए रखने की मुश्किलों पर भी बात की।
4 of 5
कंगना शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म से की थी शुरुआत
कंगना शर्मा अपनी बेबाक फैशन और सोशल मीडिया पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के लिए पहचानी जाती हैं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फिल्म से की थी। बाद में उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' और 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' जैसे टेलीविजन शोज से अपनी पहचान बनाई।
5 of 5
कंगना शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोल्ड लुक से सुर्खियों में रहती हैं कंगना
कुछ निजी समस्याओं का सामना करने के बाद कंगना ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। हालांकि, अब वह फिर अपने करियर को नए सिरे से आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लुक की वजह से इन दिनों काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह लगातार अपनी ग्लैमरस फोटोज और व्यक्तिगत जीवन के झलकियां साझा करती रहती हैं।