{"_id":"5dee09158ebc3e1b9472a7ef","slug":"box-office-collection-of-arjun-kapoor-starrer-panipat-and-kartik-aryan-starrer-pati-patni-aur-woh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: पानीपत के कलेक्शन में 80 फीसदी का उछाल, पति पत्नी और वो से कार्तिक ने बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office: पानीपत के कलेक्शन में 80 फीसदी का उछाल, पति पत्नी और वो से कार्तिक ने बनाया नया रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी और वो, पानीपत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पति पत्नी और वो की पहले वीकेंड की कमाई ने कार्तिक आर्यन को हिंदी सिनेमा के नए सितारे के तौर पर पूरी तरह स्थापित कर दिया है। मध्यमवर्गीय परिवारों के बीच की कहानियों को लेकर आयुष्मान खुराना की बोई फसल काटने में अब वह भी साथ आ गए हैं। इस फिल्म ने कार्तिक के करियर की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले रविवार को 80 फीसदी से ज्यादा उछाल देखा गया।
2 of 5
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म 'पति-पत्नी और वो' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने रविवार को करीब 14.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को तकरीबन 9.10 करोड़ रुपये और शनिवार को 12.33 करोड़ रुपये कमाए थे। इस कमाई के साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में करीब 35.94 करोड़ रुपये कमा लिए है। मुदस्सर अजीज निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का लगातार फायदा पहुंच रहा है।
3 of 5
kartik aryan
तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ ही यह फिल्म कार्तिक आर्यन की वीकेंड पर कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'लुका छिपी' ने तीन दिनों में 8.01 करोड़, 'प्यार का पंचनामा 2' ने 6.80 करोड़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने 6.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Panipat
- फोटो : social mumbai
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' की बात करें तो यह फिल्म तीन दिनों में करीब 17.5 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म को रविवार को माउथ पब्लिसिटी का जबर्दस्त फायदा मिला और इसके कलेक्शन में शुक्रवार की अपेक्षा 80 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। फिल्म ने शुक्रवार को 4.12 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.78 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 7.5 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
5 of 5
Commando 3
- फोटो : amar ujala, mumbai
उधर, 29 नवबंर को रिलीज हुई विद्युत जामवाल और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'कमांडो 3' 10 दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त की ये अरसे बाद हिट हुई फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।