बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी जाने जाते हैं। बोनी कपूर अक्सर इंटरव्यूज में अपनी और श्रीदेवी की केमिस्ट्री के बारे में फैंस को नई बातें बताते रहते हैं। हालांकि, अब निर्माता के बयान ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। निर्माता ने बताया है कि श्रीदेवी के जाने के बाद वह दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि मरते दम तक श्रीदेवी से प्यार करते रहेंगे।
Boney Kapoor: 'मैं महिला दोस्तों की तरफ आकर्षित हो सकता हूं, मैं भी इंसान हूं', बोनी कपूर के बयान से मची हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:27 PM IST
सार
हाल ही में एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की है। निर्माता ने बताया है कि भले ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रीदेवी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन