फिल्म निर्माता बोनी कपूर कुछ ऐसे फिल्म निर्माताओं में गिने जाते है जो शूटिंग के दौरान सेट पर अपने सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को लेकर काफी उदार रहते है। 1980 में फिल्म हम पांच से अपने सफर की शुरुआत करने वाले बोनी कपूर हमेशा ही सेट पर अपने क्रू मेंबर्स के साथ अच्छे व्यवहार को लेकर सजग रहे हैं। पहली फिल्म 'हम पांच' से लेकर 'मॉम' तक बोनी हमेशा ही जमीन से जुड़े रहे और लोगो में बोनी के प्रति इज्जत बढ़ती रही । आइए नजर डालते है बोनी कपूर की फिल्मों की शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरों पर।
2 of 7
फिल्म 'हम पांच' सेट की तस्वीर
- फोटो : social media
यह तस्वीर है बतौर फिल्म निर्माता बोनी की पहली फिल्म हम पांच के सेट से। जिसमें बोनी फिल्म की कास्ट और क्रू को खाना परोसते दिखाई दे रहें है। इस तस्वीर में बोनी के अलावा संजीव कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रंजीत सूद, ए.के.हंगल और उदय चन्द्र साफ तौर पर एक साथ खाना खाते हुए देखे जा सकते है। मशहूर फिल्म निर्देशक बापू की इस फिल्म की कहानी कुछ कुछ महाभारत से प्रेरित है। फिल्म में संजीव कुमार अपने गांव के पांच युवाओं को पांडव सरीखा तैयार करते हैं और गांव के आतंकी ठाकुर (अमरीश पुरी) का सफाया करने की प्रेरणा देते हैं।
3 of 7
फिल्म 'हम पांच' के दौरान बने कॉटेज
- फोटो : Amar Ujala
ये दूसरी तस्वीर भी हम पांच के ही सेट से है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने अपने क्रू मेंबर्स की सुविधा के लिए बाथरूम सहित 20 अलग अलग कॉटेज बनवाए। शूटिंग लोकेशन होटल से करीब 100 मील दूर होने के कारण बोनी ने इन कॉटेजों के अलावा यहां थिएटर और इनडोर गेम के लिए दो और कॉटेज बनवाए। पूरे कास्ट और क्रू के मनोरंजन के लिए बैटमिंटन कोर्ट और मूवी थिएटर भी बनाए गए थे।
4 of 7
Boney Kapoor
- फोटो : social media
तीसरी तस्वीर है श्रीदेवी के साथ बोनी की आखिरी फिल्म मॉम के सेट से। बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों के लिए यह फिल्म बहुत खास थी। खास इसलिए क्योंकि यह फिल्म श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी। इन तस्वीरों में भी बोनी कुछ उसी तरह नजर आए जैसा वह हम पांच के दौरान नजर आए थे।
5 of 7
फिल्म मॉम के सेट से ली गई तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
मॉम की शूटिंग के दौरान जॉर्जिया में बर्फ से ढकी पहड़ियों के बीच लंच के दौरान बोनी एक बार फिर अपने क्रू मेंबर्स को खाना परोसते नजर आए। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में थे।