फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सदमा' देकर चलीं गईं बॉलीवुड की ये 'चांदनी', जानिए श्रीदेवी की जिंदगी के 15 किस्से

Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
bollywood veteran actress sridevi life 15 facts
sridevi

अपनी चुलबुली अदाओं से एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। श्रीदेवी की बेटी की पहली फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन उससे पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें जो आप नहीं जानते।

bollywood veteran actress sridevi life 15 facts
sridevi

1.श्रीदेवी का जन्म13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं।

2.श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की। 1976 तक उन्होंने बतौर बाल-कलाकर के रूप में काम किया। अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' में काम किया।

3.1971 में आई मलयालम फिल्म 'मूवी पूमबत्ता' के लिए श्रीदेवी को केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

bollywood veteran actress sridevi life 15 facts
sridevi

4.बॉलीवुड में श्रीदेवी ने 1979 में एंट्री की। उनकी पहली फिल्म 'सोलहवां सावन' था लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'हिम्मतवाला' से। इस फिल्म के बाद उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में होने लगी। 

5.श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई दमदार रोल किए। हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता' की रीमेक 'चालबाज' में श्रीदेवी ने डबल रोल किया। पंकज पराशर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजू और मंजू के किरदार से उन्होंने सभी का मन मोह लिया।
 
6.1983 में फिल्म 'सदमा' से श्रीदेवी ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी। फिल्म में वह दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन संग नजर आईं। इस फिल्म में सभी उनकी एक्टिंग को देखकर हैरान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood veteran actress sridevi life 15 facts
sridevi
7.इसी दौरान श्रीदेवी को एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया। दोनों के प्यार के काफी चर्चे होने लगे, हालांकि मिथुन पहले ही शादीशुदा थे।

8.श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर उन दिनों ऊंचाइयों पर था और उनके प्यार के चर्चे भी आम हो गए। इससे मिथुन के पारिवारिक जीवन में हंगामा मच गया। जिसके बाद मिथुन ने सबको अपने और श्रीदेवी के रिश्ते की सफाई दी।

9.1996 में श्रीदेवी ने अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार है।
विज्ञापन
bollywood veteran actress sridevi life 15 facts
sridevi

10.साल 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आईं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की। 

11.कई सालों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से सभी को चौंका दिया था। उन्हें भारत सरकार ने साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें 'चालबाज' (1992) और 'लम्हे' (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

12.श्रीदेवी की मुख्य फिल्मों में है- 'जैसे को तैसा', 'जूली', 'सोलहवां साल', 'हिम्मतवाला', 'जस्टिस चौधरी', 'जानी दोस्त', 'कलाकार', 'सदमा', 'अक्लमंद', 'इन्कलाब', 'जाग उठा इंसान', 'नया कदम', 'मकसद'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed