कहते है जब प्यार होता है जात-बिरादरी, धर्म, ऊंच-नीच कुछ दिखाई नहीं देता। अगर कुछ दिखता है तो बस प्यार। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर शादी की है। किसी ने इस्लाम अपनाया तो किसी ने हिंदू बनकर सात फेरे लिए। चलिए आपको बताते हैं इन्ही सितारों के बारे में...
2 of 6
धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी
- फोटो : Social Media
धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले ही शादीशुदा थे। यहां आने के बाद उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया। जब उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया। तो इसके बाद हेमा मालिनी से शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा दोनों ने मुस्लिम धर्म अपना लिया।
3 of 6
सुनील दत्त और नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नरगिस मजहब से मुस्लिम थी और उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया। सुनील से शादी करने के लिए नरगिस ने अपना धर्म बदला। हिंंदू धर्म अपनाने के बाद नरगिस ने नया नाम निर्मला दत्त रखा और सुनील दत्त संग सात फेरे लिए।
4 of 6
शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान पटौदी
- फोटो : फिल्मफेयर
शर्मिला टैगोर हिंदू थीं। उन्होंने क्रिकेटर मंसूल अली खान पटौदी को दिल दिया था और निकाह से पहले उन्होने अपना धर्म हिंदू से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। शर्मिला ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम बेगम आएशा सुल्ताना कर लिया था। हालांकि दुनिया उन्हें शर्मिला के नाम से ही जानती है।
5 of 6
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
- फोटो : ट्विटर
शूटिंग के दौरान दिव्या भारती को प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से प्यार हो गया। सिर्फ 19 साल की उम्र में ही साजिद से निकाह करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म अपनाया था और सना नाडियाडवाला बन गईं थी। हालांकि निकाह के एक साल बाद ही उनकी मौत हो गई थी।