बॉलीवुड में कुछ सितारें ऐसे रहे हैं जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर करारी छाप छोड़ रखी है। हालांकि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन फिल्म में उनके एक-एक सीन को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिन स्टार्स को दर्शक आज भी जिंदा समझ रहे हैं वे हकीकत में हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
राजेश विवेक
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म 'लगान' और 'स्वदेश' में लोगों को अपनी एक्टिंग का मुरीद बना देने वाले एक्टर राजेश विवेक की। साल 2016 में अचानक हॉर्ट अटैक से 66 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत से बॉलीवुड में सभी स्टार्स को बहुत ही बड़ा झटका लगा था। बता दें कि उन्हें दिल का दौरा हैदराबाद में शूटिंग के दौरान पड़ा था। लेकिन दर्शकों को लगता है कि वह आज भी जिंदा हैं।
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव अमरापुरकर को लोग उनके नाम से कम उनकी एक्टिंग से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक के रोल प्ले किए हैं। बता दें कि साल 2014 में उनकी मौत फेफड़ों में कैंसर होने की वजह से 64 साल की उम्र में ही हो गई थी। उन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था जिसमें से एक गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म 'आंखें' भी शामिल है।
जिया खान
4 of 11
jiah khan death anniversary
एक्ट्रेस जिया खान की मौत की गुत्थी आजतक भी सुलझ नहीं पाई हैं। 2013 में उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर इसके पीछे की कुछ और वजह थी अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि उनकी खुदकुशी के मामले में एक्टर सूरज पंचोली से भी पुलिस ने गहन पूछताछ की थी। जिया ने फिल्म गजनी, हाउसफुल और निशब्द में काम किया था।
आदेश श्रीवास्तव
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर आदेश श्रीवास्तव की मौत का धक्का पूरे फिल्म जगत को लगा था। जब उनकी मौत हुई वह केवल 51 साल के थे। उनकी मौत कैंसर से लड़ते हुए हुई थी। आदेश ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपना संगीत दिया था।