{"_id":"5b31fa094f1c1bda6e8b9ff4","slug":"bollywood-stars-who-are-not-alive-but-not-to-believe-their-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यकीन ही नहीं होता अब नहीं रहे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, शूटिंग पर हो गई थी इस एक्टर की मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यकीन ही नहीं होता अब नहीं रहे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, शूटिंग पर हो गई थी इस एक्टर की मौत
Tue, 26 Jun 2018 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कुछ सितारें ऐसे रहे हैं जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर करारी छाप छोड़ रखी है। हालांकि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन फिल्म में उनके एक-एक सीन को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिन स्टार्स को दर्शक आज भी जिंदा समझ रहे हैं वे हकीकत में हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
राजेश विवेक
2 of 11
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म 'लगान' और 'स्वदेश' में लोगों को अपनी एक्टिंग का मुरीद बना देने वाले एक्टर राजेश विवेक की। साल 2016 में अचानक हॉर्ट अटैक से 66 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत से बॉलीवुड में सभी स्टार्स को बहुत ही बड़ा झटका लगा था। बता दें कि उन्हें दिल का दौरा हैदराबाद में शूटिंग के दौरान पड़ा था। लेकिन दर्शकों को लगता है कि वह आज भी जिंदा हैं।
सदाशिव अमरापुरकर
3 of 11
Bollywood
सदाशिव अमरापुरकर को लोग उनके नाम से कम उनकी एक्टिंग से ज्यादा जानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक के रोल प्ले किए हैं। बता दें कि साल 2014 में उनकी मौत फेफड़ों में कैंसर होने की वजह से 64 साल की उम्र में ही हो गई थी। उन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था जिसमें से एक गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म 'आंखें' भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान
4 of 11
jiah khan death anniversary
एक्ट्रेस जिया खान की मौत की गुत्थी आजतक भी सुलझ नहीं पाई हैं। 2013 में उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर इसके पीछे की कुछ और वजह थी अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि उनकी खुदकुशी के मामले में एक्टर सूरज पंचोली से भी पुलिस ने गहन पूछताछ की थी। जिया ने फिल्म गजनी, हाउसफुल और निशब्द में काम किया था।
विज्ञापन
आदेश श्रीवास्तव
5 of 11
Bollywood
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर आदेश श्रीवास्तव की मौत का धक्का पूरे फिल्म जगत को लगा था। जब उनकी मौत हुई वह केवल 51 साल के थे। उनकी मौत कैंसर से लड़ते हुए हुई थी। आदेश ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपना संगीत दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।