फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त के घर के बाहर देर रात स्पॉट हुईं आलिया, रणबीर कपूर के प्यार से जुड़ा कनेक्शन

Tue, 26 Jun 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt go to pick boyfriend Ranbir Kapoor from Sanjay Dutt house pictures viral
alia and ranbir
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का प्यार परवान चढ़ रहा है। हालांकि इन दिनों यह एक्टर्स अपनी फिल्मों में बिजी हैं लेकिन एक दूसरे से दूरी इस कपल को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रही। हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर को लेने संजय दत्त के घर पहुंचीं। इन तस्वीरों से इतना तो साफ है कि यह दोनों एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। 
Alia Bhatt go to pick boyfriend Ranbir Kapoor from Sanjay Dutt house pictures viral
alia bhatt
आलिया भट्ट इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर 'संजू' फिल्म के प्रमोशन की वजह से काफी व्यस्त है। ऐसे में इन दोनों को एक दूसरे के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है, लेकिन कहते हैं ना प्यार अपना रास्ता खुद ही निकाल लेता है जिसकी गवाह यह तस्वीरें बनीं।
Alia Bhatt go to pick boyfriend Ranbir Kapoor from Sanjay Dutt house pictures viral
Ranbir Kapoor
इन तस्वीरों में आलिया भट्ट संजय दत्त के घर के बाहर स्पॉट हुईं। जानकारी के मुताबिक आलिया, संजय के घर रणबीर को लेने पहुंची थीं। इससे पहले भी रणबीर फिल्म की वजह से संजय दत्त से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि संजय दत्त के घर हुई इस मीटिंग में रणबीर कपूर के अलावा 'संजू' फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt go to pick boyfriend Ranbir Kapoor from Sanjay Dutt house pictures viral
Ranbir and Alia
इससे पहले फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग करके लौटे फिल्म अभिनेता संजय दत्त से ऋषि कपूर मिलने उनके घर पहुंचे थे। संजय दत्त के साथ रणबीर कपूर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी थीं। रणबीर कपूर की रिलीज होने वाली फिल्म 'संजू' की बात करें तो एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी।
 
विज्ञापन
Alia Bhatt go to pick boyfriend Ranbir Kapoor from Sanjay Dutt house pictures viral
Ranbir and Alia
रणबीर की 'संजू' और आलिया की 'कलंक' के बीच इन दोनों कपल का रोमांस भी चर्चा में है। आए दिन यह लवबर्ड एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल तो इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed