सिनेप्रेमियों के लिए एक बार फिर से इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स (IIFA) वापस आ गया है। हर बार की तरह इस बार IIFA में बहुत कुछ नया होने वाला है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2018 के लिए बॉलीवुड के सभी सितारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं कुछ सितारे IIFA में शामिल होने और बैंकॉक जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। तो आइए दिखातें हैं आपको आपके फेवरेट स्टार।
अनिल कपूर
मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर अनिल कपूर IIFA के लिए जाते दिखे।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन खराब स्वास्थ्य होने के कारण उन्होंने फिलहाल परफॉर्म करने से मना कर दिया है। फिर भी वह IIFA का आनंद लेने जा रहे हैं।
वरुण धवन
IIFA के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर वरुण धवन भी नजर आए। यहां उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया।
रितेश देशमुख
एक्टर रितेश देशमुख भी बिल्कुल अलग अंदाज में IIFA के लिए रवाना होते दिखे।