शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उद्धव राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले ठाकरे परिवार से पहले और पार्टी की ओर से तीसरे व्यक्ति हैं। 59 वर्षीय उद्धव के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी है।
उद्धव ठाकरे को बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई और चैनल पर भड़कीं सोना महापात्रा सहित पांच खबरें
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भभूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं। हाल ही में तीनों स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने इंडियन आयडल 11 के सेट पर पहुंचे। इस दौरान शो में कुछ ऐसा हुआ कि कार्तिक इमोशनल हो गए।
इंडियन आइडल में इस वजह से अचानक इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन, शेयर की दिल की बात
टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस का 13वां सीजन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी घर के कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस के हो जाती है, तो कभी घरवालों के बीच अचानक रोमांस जाग जाता है। लेकिन दर्शकों को वीकेंड का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन सलमान खान बिग बॉस में नजर आते हैं और हफ्ते भर कंटेस्टेंट द्वारा की गई हरकतों पर उनकी क्लास लगाते हैं। खबर है कि सलमान बीच में ही शो छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बिग बॉस 13 को उनकी दोस्त होस्ट करती दिख सकती हैं।
Bigg Boss को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, ये खास दोस्त करेगा होस्ट!
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले उर्वशी एक Puppy के नजर आई थीं। उस वक्त ऐसी खबरें उड़ी थीं कि ये Puppy उन्हें हार्दिक ने गिफ्ट किया है। क्रिकेटर से अफेयर की खबरों की बीच अब एक्ट्रेस खुद सामने आईं हैं और उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताते हुए हार्दिक पांड्या को हिदायत दी है।
उर्वशी रौतेला ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, हार्दिक पांड्या को दी ये हिदायत
इंडियन आइडल के 11वें सीजन से बीते दिनों म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को जज के तौर पर हटा दिया गया। गायिका सोना महापात्रा ने मीटू अभियान के तहत अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। वह लगातार अनु मलिक के शो में जज बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोना महापात्रा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने एक टीवी चैनल को आड़े हाथों लिया है।
नेहा कक्कड़ को Kiss करने पर सोना महापात्रा ने चैनल को लताड़ा, विशाल ददलानी पर भी दागे सवाल