बॉलीवुड में तमाम ऐसे कलाकार हैं जो नेपोटिज्म के उदाहरण हैं। इन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया, लेकिन खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसके अलावा कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जिन्होंने न तो कभी एक्टिंग की और न ही इसके बारे में कभी सोचा। इसके बाद भी ये हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...
Bollywood: इन स्टार किड्स ने एक्टिंग की जगह चुनी दूसरी राह, अब करते हैं करोड़ों की कमाई
एकता कपूर
एकता कपूर अपने आप में ही एक बड़ा नाम है। सभी जानते हैं कि एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र की बेटी हैं। वह स्क्रीन राइटर, टेलीफिल्म्स निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए एकता दर्शकों को एंटरटेन करती हैं। एकता ने महज 17 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने निर्माता के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। एकता ने तमाम सीरियल का निर्देशन किया है। उनकी नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर है।
तुषार कपूर
तुषार कपूर भी जितेंद्र के बेटे और एकता कपूर के भाई हैं। तुषार ने तमाम बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया और तुषार एंटरटेनमेंट हाउस की शुरुआत की। तुषार की नेट वर्थ लगभग 11 मिलियन डॉलर है।
Sapna Choudhary: सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, पलवल थाने में पेश हुईं डांसिंग क्वीन, जानें वजह
कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा श्रॉफ मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की बेटी हैं। वह इंडियन डॉक्यूमेंट्री मेकर और बास्केटबॉल कोच हैं। वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। कृष्णा एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर के साथ मैट्रिक्स फाइट नाइट और स्पोर्ट्स लीग की फाउंडर भी हैं। कृष्णा की नेटवर्थ करीब तीन मिलियन डॉलर है।
Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' की हालत खराब, दूसरे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
ईशा देओल
ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। उन्होंने धूम और युवा आदि कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा कामयाब नहीं रहीं। ईशा डिस्ट्रीब्यूटर और फिल्म मेकर हैं। ईशा की नेटवर्थ लगभग पांच मिलियन डॉलर है। इनके अलावा ईशा देओल ओडिसी कलाकार भी हैं।
Mrs Chatterjee vs Norway: रानी मुखर्जी की नई फिल्म का मोशन पोस्टर जारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं कर सकते