मुश्किलों के बीच फंसी बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अब कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करना चाहती हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने की पेशकश की है। गायिका हाल ही में खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटी हैं।
2 of 6
kanika kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका ने अपनी तरफ से कदम बढ़ाते हुए एसजीपीजीआई से संपर्क किया, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम लखनऊ में उनके शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट पहुंची। डॉक्टर्स की टीम ने उनका सैंपल ले लिया है। अब एक-दो दिन में उनकी रिपोर्ट्स आज जाएंगी। अगर सब रिपोर्ट्स पॉजिटिव आती हैं तो कनिका जल्द प्लाज्मा देने के लिए अस्पताल जा सकती हैं।
3 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
संक्रमण की बात छुपाने की कनिका पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका है। 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कनिका पूरी तरह स्वस्थ हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं।
4 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरें में डालने सहित आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं। कोरोना संक्रमित होने से उनके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच का खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, उनकी पार्टी में शामिल होने वाले कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।
5 of 6
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
17 मार्च को मिले थे कोरोना के लक्षण
17 मार्च को कनिका में कोरोना के लक्षण मिले थे जिसके बाद 19 मार्च को उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से उनका इलाज चलता रहा। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जहां उन्होंने खुद को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया। अब वह स्वस्थ हैं तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।