आगामी 21 मार्च को फिल्म 'बैदा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल यह अपने ट्रेलर को लेकर चर्चा में है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसे प्राचीन भारतीय मान्यताओ के मिश्रण के साथ तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी सुधांशु राय ने लिखी है। वे ही इसके निर्माता हैं और लीड एक्टर भी वही हैं। कुमार मंगत की कंपनी पैनोरमा स्टूडियो पर रिलीज हुए बैदा के ट्रेलर को एक सप्ताह में 53 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म क्या कमाल करती है, यह तो रिलीज के बाद पता चलेगा। फिलहाल जानते हैं बॉलीवुड में बनी कुछ और साई-फाई फिल्मों के बारे में...
Sci Fi Movies: बेहद दिलचस्प हैं बॉलीवुड की ये साइंस फिक्शन फिल्में, क्या लिस्ट में जगह बना पाएगी 'बैदा'?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:17 PM IST
सार
Sci Fi Movies: साइंस फिक्शन फिल्म 'बैदा' 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले से ही अपने टीजर और ट्रेलर को लेकर यह फिल्म चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन