आदित्य कपूर और संजना सांघी स्टारर फिल्म 'ओम द बेटल विदइन' का पोस्टर रिलीज हो गया है और सिनेमा घरों में ये फिल्म कब दस्तक देगी इसकी डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। आखिरकार 2 साल से बाद यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली है।
2 of 5
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर
- फोटो : Instagram @adityaroykapur
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के नए पोस्टर और रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। फिल्म का पोस्टर देख फैंस को टाइगर श्रॉफ की 'बागी' याद आ गई। पोस्टर देख कर कई फैंस ने खुशी जाहिर की, तो एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म डिजास्टर है, 'बागी' चल गई तो इसका मतलब यह नहीं है कि ये भी चल जाएगी। यूजर का मानना था कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ही होने चाहिए थे।
3 of 5
ओम द बेटल विदइन का 2021 में रिलीज हुआ पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में पहली बार संजना संघी और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आएंगे। 'ओम' को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है और जी स्टूडियोज, अहमद खान और शैरा खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अहमद खान ने ही ‘बागी’ को डायरेक्ट किया था। पहले यह फिल्म 2021 की गर्मियों में रिलीज होने वाली थी और इसका पोस्टर भी आ गया था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
4 of 5
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : Instagram @adityaroykapur
आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें को आने वाले दिनों में वह ‘एक विलेन’ के सीक्वल और थंडम की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिलहाल वह ‘द फाइट मैनेजर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं। वहीं, आदित्य की आखिरी फिल्म 2020 में आई ‘लूडो’ थी।
5 of 5
संजना सांघी
- फोटो : Instagram @sanjanasanghi96
संजना सांघी के व्रकफ्रंट की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ में चाइल्ड एक्टर की भूमिका निभाकर की थी। वह आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘दिल बेचारे’ में दिखी थीं। संजना सांघी ने भी इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।