फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन मंगल ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया रिकार्ड, हादसे में सिंगर की मौत समेत मनोरंजन जगत की 5 खबरें

Tue, 03 Sep 2019 05:21 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Sep 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Joana Sainz García milind ankita Mission Mangal kartik aaryan Nurvis
मां के साथ नुरविश, कार्तिक आर्यन और जोआना सेन्ज़ - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड और बॉलीवुड में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है लेकिन कई ऐसी खबरें होती हैं जो बड़ी खबरों के बीच दबकर रह जाती हैं। ऐसे में आप तक उन खबरों के बारे में पूरी जानकारी पहुंच ही नहीं पाती है। इस मनोरंजन न्यूज कैप्सूल में हम आपको ऐसी ही पांच जरूरी खबरों के बारे में बताते हैं जो आपको पता होनी चाहिए। इस न्यूज कैप्सूल में स्पेनिश पॉप सिंगर जोआना सेन्ज़ की मौत से लेकर अक्षय कुमार की मिशन मंगल द्वारा ऑस्ट्रेलिया में बनाए गए रिकॉर्ड तक के बारे में बताएंगे...

Bollywood news Capsule Joana Sainz García milind ankita Mission Mangal kartik aaryan Nurvis
जोआना सेन्ज़ - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेनिश पॉप सिंगर जोआना सेन्ज की मौत
स्पेनिश पॉप सिंगर जोआना सेन्ज के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है। दरअसल  स्पेन के लास बर्लांस में एक म्यूज़िक फेस्टिवल के दौरान सिंगर की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की मौत स्टेज पर फूटे पटाखों से हुई है। फेस्टिवल में करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। वहीं हादसे के बाद वहां पर खलबली मच गए। इस बीच स्टेज पर मौजूद क्रू मेंम्बर्स सिंगर को तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने सिंगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर स्टेज को बनाने वाली कंपनी और कंसर्ट को रखने वाले ग्रुप का कहना है कि ऐसे शोज़ को पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

Bollywood news Capsule Joana Sainz García milind ankita Mission Mangal kartik aaryan Nurvis
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर का वायरल फोटो
सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर के फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल 30 अगस्त को अंकिता कोंवर का बर्थडे था। ऐसे में कपल अफ्रीका के  माउंट किलिमंजारो प्वाइंट पर किस करता नजर आया। बता दें कि ये अफ्रीका का सबसे  ऊंचा पहाड़ है। मिलिंद ने अंकिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- 'जंबो लोग, बहुत खास रहा 28वां बर्थडे। सुपर वाइफ अंकिता कोंवर। 29वें साल की क्या शानदार शुरुआत है 19,341 फीट उहरो पीक में पहुंच रहे हैं। ये अफ्रीका की रूफ है।' वहीं मिलिंद के पोस्ट का अंकिता ने जवाब देते हुए लिखा- 'तुम्हारे बिना ये संभव नहीं हो सकता था। शुक्रिया मेरा साथ देने के लिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

JAMBO people !!!!!!!!!! What an amazingly beautiful 28th birthday for my #superwife @ankita_earthy and what a way to begin your 29th year, reaching #Uhuru peak, at 19,341ft, the highest point of Mt #kilimanjaro, the roof of Africa !!! And, I think, one of the first Assamese women to do so 😋😋😋 so proud of you sweetheart 🌝 You will inspire many more ! I wish you always greater heights, greater love, greater happiness ❤ #HONGERA MALKIA !! #30thaugust2019 #LateBirthdayPost 😊 #africa #alwaysandforever 📷 Fredy

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood news Capsule Joana Sainz García milind ankita Mission Mangal kartik aaryan Nurvis
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया में मिशन मंगल ने बनाया रिकॉर्ड
15 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है, लेकिन इस बीच अक्षय की फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने अब ऑस्ट्रेलिया में अक्षय कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।बता दें कि जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 32 करोड़ रुपये है।

पढ़ें: तो क्या सच में हो गई आलिया-रणबीर की शादी, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई

विज्ञापन
Bollywood news Capsule Joana Sainz García milind ankita Mission Mangal kartik aaryan Nurvis
Kartik Aaryan - फोटो : social media

'पत्नी' ने कार्तिक को भेजा पिज्जा
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन लखनऊ में फिल्म पति पत्नी और वो के शूट में बिजी हैं। इस बीच कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमे वो  पिज्जा खाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की खास बात ये है कि ये पिज्जा उनको उनकी पत्नी ने भेजा है। दरअसल फिल्म में कार्तिक की पत्नी का किरदार भूमि निभा रही हैं। ऐसे में उन्होंने कार्तिक के लिए पिज्जा भेजा है। कार्तिक ने पोस्ट करते हुए लिखा- 'जब पत्नी अपने फूडी पति को फिट रखना चाहे। पिज्जा भेजने के लिए थैंक यू भूमि पेडनेकर। फुल ऑन डायट चल रही है लखनऊ में!! #PatiPatniAurWoh'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When Patni wants foodie Pati to look fit😂 Thank you @bhumipednekar for sending pizzas 🍕 😋 Full on diet chal rahi hai Lucknow mein !! #PatiPatniAurWoh

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed