बॉलीवुड में गैंगस्टर पर आधारित फिल्में हमेशा से दर्शकों को रोमांचित करती रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन और इमोशन का ऐसा तड़का होता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। आज राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' भी सिनमाघरों में रिलीज हुई है, जो गैंगस्टर पर आधारित है। आइए, नजर डालते हैं पांच ऐसी मशहूर गैंगस्टर फिल्मों पर...
मालिक
आज राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'मालिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। मालिक एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया।
3 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nfaiofficial
गैंग्स ऑफ वासेपुर
2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हर किसी को पसंद आई थी। अनुराग कश्यप की यह दो हिस्सों वाली फिल्म कोयला माफिया और गैंग युद्ध की कहानी बयान करती है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों ने इसे यादगार बना दिया। इसकी वास्तविक कहानी आज भी चर्चा में रहती है।
4 of 6
फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'
- फोटो : सोशल मीडिया
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी है। इसकी कहानी 1970 के दशक के गैंगस्टर सुल्तान मिर्जा और शोएब खान के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी और गाने आज भी लोगों के जेहन में हैं।
5 of 6
शूटआउट एट लोखंडवाला
- फोटो : यूट्यूब
शूटआउट एट लोखंडवाला
फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' 1991 में मुंबई के लोखंडवाला में हुई असली पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त के दमदार अभिनय ने इस फिल्म को एक्शन प्रेमियों के बीच मशहूर कर दिया।