आज शुक्रवार 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। रिमझिम बारिश वाले मौसम के बीच सिनेमाघरों में फिल्मों की बहार भी चल रही है। 'सितारे जमीन पर', 'मां', 'मेट्रो इन दिनों' और 'जुरासिक वर्ल्ड' पहले से थिएटर्स में लगी हैं। आज शुक्रवार को फिल्म 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां' ने दस्तक दे दी है। जानते हैं 'आंखों की गुस्ताखियां' ने पहले दिन कैसा कारोबार किया है?
2 of 5
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन सुस्त शुरुआत
विक्रांत मैसी, शनाया कपूर और जैन खान दुर्रानी अभिनीत 'फिल्म आंखों की गुस्ताखियां' ने सिनेमाघरों में सुस्त शुरुआत की है। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 23 लाख रुपये ही कमाए हैं।
3 of 5
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
बजट के हिसाब से कहां है पहले दिन की कमाई?
इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जैसा कि बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी निकालती है तो वह औसत मानी जाती है। उससे ज्यादा कमाने पर उसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। इस हिसाब से 'आंखों की गुस्ताखियां' को पहले दिन कम से कम पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए। मगर, शुरुआती रुझान देखते हुए यह संभव नजर नहीं आ रहा है।
4 of 5
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
ठंडी हुई फिल्म की बोहनी
'12वीं फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों के जरिए विक्रांत मैसी ने दर्शकों के बीच अच्छी छवि बनाई है। उन पर भरोसा बढ़ा है। मगर, विक्रांत की पावर इमेज भी इस फिल्म की अच्छी बोहनी नहीं करा सकी है। लिहाजा, 'आंखों की गुस्ताखियां' ने ठंडी शुरुआत की है। वहीं, शनाया कपूर का जादू भी दर्शकों के बीच नहीं दिखा। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।
5 of 5
'आंखों की गुस्ताखिायां' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रही खराब प्रदर्शन की वजह?
इस फिल्म की तरफ दर्शकों का ध्यान नहीं जाने की एक वजह यह भी है कि इसके साथ दो और फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। पहली राजकुमार राव की 'मालिक'। इसके अलावा आज शुक्रवार को ही हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए चुनौती बनी हैं। देखना होगा कि वीकएंड में यह फिल्म कितना आगे बढ़ती है।