बॉलीवुड सितारों के दिल में अपने चाहने वालों के लिए बहुत प्यार होता है। लेकिन ये प्यार गुस्से में बदल जाता है जब वही चाहने वाले उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं और उन पर हमला बोल देते हैं। हीरोइनों के साथ तो वे बद्तमीजी तक पर उतर आते हैं। सितारों के साथ ऐसे कई मामले होते रहे हैं। हाल ही में जानी मानी हीरोइन के साथ फिर ऐसा हुआ।
भीड़ के हाथों मजबूर हुए सितारे
हाल ही में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ पब्लिक ने ऐसा बर्ताव किया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वे मुंबई के मरीन ड्राइव पर आने वाली फिल्म ओके जानू की शूटिंग में व्यस्त थे। पब्लिक को जैसे ही उनके होने का पता चला, सब इकठ्ठा हो गए और उन पर हावी हो गए । दिन रविवार का था इसलिए भीड़ और ज्यादा थी। ऐसा पहले भी हो चुका है जब फैंस ने सितारों पर हमला बोला हो।
भीड़ के हाथों मजबूर हुए सितारे
बजरंगी भाईजान को प्रमोट करते वक्त करीना कपूर प रभीड़ हावी हो गई थी। हाल ऐसा था कि वो एक इंच भी नहीं हिल पा रही थीं। हालांकि उन्होंने संयम रखा और बाद में वहां से निकल पाईं।
भीड़ के हाथों मजबूर हुए सितारे
विद्या बालन के साथ ऐसा तब हुआ था जब कोलकाता में वे फिल्म कहानी की शूटिंग कर रही थीं। जैसे ही लोगों को ये बाद पता चली, सब उनकी वैनिटी वैन के पास जमा हो गए। हालांकि विद्या को किसी तरह बचा कर प्राइवेट कार में बिठा कर वहां से रवाना कर दिया गया था।
भीड़ के हाथों मजबूर हुए सितारे
सोनम कपूर की फिल्म रांझणा काफी हिट हो रही थी। सोनम इससे इतनी खुश थीं कि उन्होंने खुद एक सिनेमाघर में जाकर लोगों की प्रतिक्रिया लेने की सोची। लेकिन जैसे ही सोनम थिएटर से बाहर निकलीं और दर्शकों की नजर उन पर पड़ी, वे सब उनका ध्यान आकर्षित करने और उन्हें छूने के लिए लपक पड़े। वहां सुरक्षा जरूर थी लेकिन भीड़ ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। किसी तरह हीरो धनुष ने सोनम को कार तक पहुंचाया।