कहते हैं कि बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत पलट जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ लोग यहां जिंदगी भर काम की तलाश में घिसते हैं और कुछ की यहां रातोंरात लाइफ बन जाती है। स्टारडम संभालना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में आज हम गुमनाम हो चुकीं उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो पहली फिल्म से हिट तो हुईं लेकिन ये सफलता उनके किसी काम न आई।
2 of 7
preeti jhangiani
- फोटो : Social Media
फिल्म 'मोहब्बतें' से सफलता का स्वाद चखने वालीं प्रीति झंगियानी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रीति की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जो सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी।
3 of 7
Gayatri Joshi
- फोटो : Social Media
शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेस से डेब्यू किया था। गायत्री को उस फिल्म में बहुत पसंद भी किया गया था लेकिन उसके बाद उन्होंने कोई दूसरी फिल्म करने के बजाए शादी करना बेहतर समझा।
4 of 7
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली।
5 of 7
Sandali Sinha
- फोटो : Social Media
तुम बिन फिल्म से डेब्यू करने वालीं संदली सिन्हा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।उन्होंने कुछ ही फिल्में कीं लेकिन तुम बिन के अलावा कोई नहीं चली। आखिरकार उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया।