फिल्म देखने के दौरान कई बार इंसान किसी सीन से खुद को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करता है। खुशी वाले दृश्य में दर्शक के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, कई बार कुछ दृश्यों को देख आंखों में आंसू तक आ जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आखिरी सीन ने ज्यादातर दर्शकों को रुला दिया।
Films Emotional Scenes: बेहद भावुक हैं इन फिल्मों के आखिरी सीन, देखकर छलक पड़ी थीं दर्शकों की आंखें
शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म कल हो ना हो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस खूबसूरत फिल्म को देखकर मजबूत दिल वाले इंसान की भी आंखे छलक सकती हैं, खासतौर पर फिल्म के आखिरी सीन में जब अमन (शाहरुख) बताता है कि वह नैना को खुद से दूर क्यों रख रहा था।
रंग दे बसंती की शुरुआत कुछ हल्की-फुल्की मौज-मस्ती के साथ होती है, लेकिन फिर कहानी में ऐसा मोड़ आता है कि दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। फिल्म का आखिरी सीन देखकर ज्यादातर लोग भावुक हो गए थे।
वीर जारा बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की प्रेम कहानी के बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। एक निर्दोष आदमी जो अपने प्यार के लिए जेल गया था, उसे आखिरकार अपनी प्रेमिका से मिलने का मौका मिलता है। फिल्म का यह आखिरी सीन देख ज्यादातर लोग रो दिए थे।
बजरंगी भाईजान एक ऐसी फिल्म है जो आपको हंसाने के साथ रुलाती भी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक छोटी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की कहानी को बयां करती है। फिल्म का आखिरी सीन काफी ज्यादा मार्मिक है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया था।
Vijay Deverakonda: 'लाइगर' की असफलता के बाद बदल गया विजय देवरकोंडा का व्यवहार? अब नहीं करेंगे यह काम