मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ; सात साल पहले हुआ था बेटी का निधन
- अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का गुरुवार को निधन हो गया।
- जयंत मुखर्जी के दुनिया छोड़ जाने की जानकारी FWICE के बीएन तिवारी ने साझा की।
- इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने अपनी आखिरी सांसे 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर में लीं।
बीएन तिवारी ने दी दुखद खबर
फिल्म निर्माता गुरुवार को अपने अंतिम सफर पर निकले। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि उनका कल शाम खार स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया।
कौन थे जयंत मुखर्जी?
जयंत मुखर्जी बॉलीवुड के फिल्म निर्माता थे। वह प्रसिद्ध संगीतकार हेमंत कुमार के पुत्र थे। उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) और टेलीविजन श्रृंखला ‘तलाश’ (1992) में अभिनय किया था।