हर कलाकार अपने जीवन में कुछ न कुछ अलग करने की चाह रखता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे मशहूर सिंगर्स हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी गायक हैं जो लीक से हटकर चलने की कोशिश में अभिनय के क्षेत्र में आए। हालांकि, एक्टिंग की दुनिया मे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी। आइए जानते हैं ऐसे गायकों के बारे में...
Bollywood Singers: अभिनय की दुनिया में सिक्का नहीं जमा सके ये मशहूर गायक, लिस्ट में सोनू-हिमेश के भी नाम शामिल
सोनू निगम
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम 80 के दशक से लेकर अब तक संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत बॉलीवुड में एक बाल अभिनेता के रूप में की, लेकिन मधुर आवाज के धनी सोनू ने आगे चलकर संगीत में करियर बनाने की ठानी और इस क्षेत्र में काफी नाम कमाया। एक सफल सिंगर बनने के बाद उन्होंने एक बार फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। सोनू ने जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी, काश आप हमारे होते और लव इन नेपाल जैसी फिल्मोंं में बतौर अभिनेता काम किया है।
लकी अली
इस लिस्ट में लकी अली का नाम भी शामिल है। 90 के दशक में लकी ने कई सदाबहार गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संगीत के क्षेत्र मे सफलता मिलने के बाद उन्होंने बतौर एक्टर इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सुर, कांटे और कसक जैसी फिल्मों में वे अभिनेता के रूप में नजर आए, लेकिन दर्शकों से उन्हें उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल सका।
मीका सिंह
एक गायक के रूप में सफल मीका सिंह भी अभिनय में अपना हाथ आजमा चुके हैं। 2010 में वे पंजाबी फिल्म मिट्टी में नजर आए थे। इसके बाद उन्हे बॉलीवुड की लूट में भी देखा गया। हालांकि,दोनों ही फिल्मों से वे लोगों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम साबित हुए।
Voices of Resilience: यूके थिएटर ने फिलिस्तीनी लेखकों के कार्यक्रम को किया रद्द, वजह सामने आने के बाद से विवाद