हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले लाखों लोग हैं और इनमें अलग-अलग तरह के दर्शक हैं। कुछ लोगों को रोमांस पर आधारित फिल्में पसंद हैं तो कुछ लोग सीधा क्राइम पसंद करते हैं। अपने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के मेकर्स हर जोनर की फिल्में बनाते हैं। बॉलीवुड में कई मौके पर समलैंगिक रिश्तों पर फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों में मनोरंजन के साथ LGBTQIA+ समुदाय के रूढ़ीवादी चित्रण को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया है। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
सोनम कपूर की यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें सोनम ने स्वीटी चौधरी का किरदार निभाया था। फिल्म में सोनम समलैंगिक थीं और पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखती थीं। इस फिल्म में सोनम की पार्टनर के रूप में रेजिना कैसेंड्रा नजर आई थीं और उन्होंने कुहू का किरदार निभाया था। LGBTQIA+ समुदाय की छवि को दिखाने का यह काफी साहसी प्रयास था।
डेढ़ इश्किया
साल 2014 में फिल्म 'डेढ़ इश्किया' रिलीज हुई थी, जिसमें माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी भी एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित थी। फिल्म में माधुरी और हुमा दोनों की रिलेशनशिप में दिखी थीं।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना ने हमेशा सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों पर काम किया है और साल 2020 में उनकी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' रिलीज हुई थी, जो समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र कुमार नजर आए थे और दोनों समलैंगिक के रूप में नजर आए थे। फिल्म में दोनों परिवार को अपने रिश्ते पर विश्वास दिलाने का प्रयास करते नजर आते हैं।
बधाई दो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'बधाई दो' रिलीज हुआ था। यह फिल्म भी एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित थी। फिल्म की कहानी में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की शादी होती है। लेकिन भूमि समलैंगिक के किरदार में हैं और वह किसी और से प्यार करती हैं। अब दोनों कैसे इस शादी को आगे बढ़ाते हैं और क्या-क्या परेशानी आती है। इस बारे में फिल्म में दिखाया गया है।